इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लुगूबुरु में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने आयोजन समिति को टेराकोटा शैली में निर्मित उनकी प्रतिमूर्ति सौंपी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू पंचायत में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रस्तावित माइंस (खनन परियोजना) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
राजधानी में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मेसरा ओपी क्षेत्र के काजु बगान स्थित पावर स्टेशन के पास पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री के धंधे का खुलासा किया। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
रांची पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगी बहनों, उनके पिता और पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 140 ग्राम ब्राउन शुगर (करीब 28 लाख रुपये मूल्य) और 2.76 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम मात्र धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि लोकमंगलकारी भारतीय चिंतन और नैतिकता के प्रतीक भी हैं। उनके जीवन की घटनाएं, निर्णय और व्यवहार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
झारखंड के बोकारो जिले का लुगू बुरू घांटा बाड़ी इन दिनों श्रद्धा, संस्कृति और आदिवासी अस्मिता के अद्भुत संगम में बदल गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को यहां पहुंचे और लुगू बाबा की पूजा-अर्चना की। उनके आगमन के साथ ही पूरा परिसर ‘लुगू बाबा की जय’ के न
गिरिडीह में कार्तिक उद्यापन को लेकर बुधवार को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुन्दा गांव में निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले।
शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय पाठक की क्लीनिक में 14 माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता अख्तर आलम (निवासी—सगालिम परसिया, पांकी) ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है।
राज्य की बहुचर्चित JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार और उसकी जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
“प्रकाश उत्सव” में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति होती है, एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी ताकत, गुरु नानक देव जी के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
दिल्ली की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक माने जाने वाले ऐतिहासिक उत्सव ‘फूलवालों की सैर’ पर इस बार रोक लग गई है। दो सौ साल पुरानी यह परंपरा प्रशासनिक अनुमति के अभाव में नहीं हो सकी।
पलामू के नवाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर रात अवैध बालू तस्करी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मजदूर अजय यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि बालू लदे ट्रैक्टर का डाला अचानक पलट गया, जिससे अजय यादव उसकी चपेट में आ गया।